{"_id":"6a2b13e46aa5999c2707603b","slug":"paper-leak-cases-have-pushed-the-future-of-the-youth-into-darkness-hooda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-156226-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला : हुड्डा
विज्ञापन
शाहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री विधायक रामकरण काला के निवास पर पहुंचे थे, जहां उनके पुत्र कंवरपाल को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर आशीर्वाद दिया। उन्होंने अनाज मंडियों में सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं होने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में परेशान हैं, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाएं करने में लगी हुई है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। हुड्डा ने भाजपा द्वारा 24 फसलों पर एमएसपी देने के दावे पर भी सवाल उठाए और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है, लेकिन किसानों को यह बताया जाना चाहिए कि वे 24 फसलें कौन-कौन सी हैं और कितनी फसलों की वास्तविक खरीद एमएसपी पर हो रही है।