फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Painful death of a worker standing under the tractor-trolley waiting for the auto

ऑटो के इंतजार में खड़े मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Painful death of a worker standing under the tractor-trolley waiting for the auto
शाहाबाद। मोहडी के पास ट्राली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अपने भाई के साथ घर जाने के लिए साइड में खड़ा ऑटो का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्राली उस पर पर पलट गई। मृतक की शिनाख्त मुंतजिर वासी रावी कॉलोनी शाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के रावी कॉलोनी निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह छोटे भाई मुंतजिर के साथ गांव मोहडी में मजदूरी करने गया था। काम करने के बाद वे घर जाने के लिए मोहडी के पास ऑटो के इंतजार में लिंक रोड पर सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर खड़े थे। इस दौरान करीब साढ़े 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके भाई को सीधी टक्कर मार टक्कर दी। टक्कर लगते ही उसका भाई उछल कर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली उसके भाई पर पलट गई। आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसने अपने भाई को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज करके ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed