{"_id":"65108fcc845cf4aa2402f3a4","slug":"paddy-procurement-will-start-from-today-preparations-complete-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5580-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज से शुरू होगी धान खरीद, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज से शुरू होगी धान खरीद, तैयारी पूरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी। धान खरीद को लेकर प्रशासनिक तौर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और दावा किया जा जा रहा है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं दिन भर आसमान में छाए रहे बादलों के बीच अनाज मंडियों में दिन भर धान की आवक होती रही।
जिला भर की मंडियों में करीब पांच लाख क्विंटल धान की आवक अब तक हो चुकी है, जो बिक्री की बाट जोह रही है। मौसम में आए बदलाव के चलते किसान चिंतित है तो वहीं गत 15 सितंबर से ही धान खरीद शुरू किए जाने की मांग करते रहे। हालांकि एक अक्तूबर से ही धान खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी, जिसके चलते किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। वहीं शनिवार शाम को जैसे ही सरकार की ओर से 25 सितंबर से धान खरीद की घोषणा की गई तो किसानों ने राहत की सांस ली।
बॉक्स
थानेसर अनाजमंडी में ही 90 हजार क्विंटल से ज्यादा धान
थानेसर अनाजमंडी में ही 90 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान की आवक रविवार तक हो चुकी है जबकि इसी तर्ज पर अन्य मंडियों में भी आवक हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिलाभर की मंडियों में पांच लाख क्विंटल से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है। इसमें अधिकतर धान मंडियों में ही सुखाया भी जा चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को बिक्री शुरू होने के बाद उठान भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद आगे धान डालने के लिए किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
खरीद को लेकर मिले आदेश, तैयारी पूरी : हरजीत
थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि धान खरीद सोमवार सुबह ही शुरू कर दी जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसान धान को सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि उसे बेचने में कोई परेशानी न हो। पिछले वर्ष थानेसर अनाजमंडी में कुल 22 लाख 97 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हुई थी।
इस बार मिलेगा 2203 रुपये प्रति क्विंटल भाव
इस बार किसानों को पिछले वर्ष की अपेक्षा 143 रुपये प्रति क्विंटल धान भाव अधिक मिलेगा। पिछले साल सामान्य धान का भाव 2040 रुपये तो ग्रेड एक धान का भाव 2060 रुपये था। अब सामान्य धान का भाव 2183 रुपये व ग्रेड एक धान का भाव 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
पहले ही शुरू कर देनी चाहिए थी खरीद : चरणजीत
गांव हंसाला से धान लेकर पहुंचे किसान चरणजीत सिंह का कहना था कि सरकार ने सोमवार से धान खरीद शुरू कर बड़ी राहत दी है। इससे भी 10 दिन पहले यह खरीद शुरू कर देनी चाहिए थी। धान की फसल पकी हुई है और ऊपर से मौसम की मार पड़ रही है। ऐसे में किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। 15 दिनों से किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं।
दिन भर आसमान को निहारते रहे किसान
खरीद शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को भी मौसम में दिन भर बदलाव रहा। जहां कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं दिन भर बादल भी छाए रहे, जिससे किसानों की धड़कनें बढ़ी रही। सुबह से शाम तक मौसम साफ होने की बाट जोहते रहे। आसमान में छाई रही घटा को देख मंडी में सुखाई गई धान को किसान व मजदूर समेटने में लगे रहे।