फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PACS Employees Federation will surround the Chief Minister today

Kurukshetra News: पैक्स कर्मचारी महासंघ आज करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
PACS Employees Federation will surround the Chief Minister today
शाहाबाद। पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के कर्मचारी आज मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। सोमवार को डिंपल कुमार एवं मनजीत सिंह की अध्यक्षता में पैक्स कर्मचारी महासंघ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्यमंत्री के घेराव के संबंध में रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। डिंपल कुमार एवं मनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 2019 में की गई घोषणा के अंतर्गत वेतनमान खामी विभागीय कमेटी की रिपोर्ट को लेकर चार वर्ष बीत चुके हैं। महासंघ द्वारा बार-बार प्रदर्शन करने के बाद भी कर्मचारियों को सिवाए आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणा के बाद लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा हर माह 85 से 90 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि पैक्स कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसलिए उन्होंने 19 दिसंबर को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के घेराव का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान प्रबंधक सुखबीर सिंह, रामपाल, अनिल कुमार, पवन कुमार, सोहन लाल, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, अंग्रेज सिंह, दविंद्र सिंह व जसप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed