फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   owner petro pump loot in kurukshetra

पेट्रोल पंप संचालक से बंदूक के बल पर मांगी दस लाख की फिरौती, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
owner petro pump loot in kurukshetra
दस लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र वासी साहिल कंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खेड़ी मोड़ पर उनका पेट्रोल पंप है। 17 जुलाई को सायं पांच बजे उसके पास बलजीत सिंह वासी ईस्माईलाबाद बैठा हुआ था।
विज्ञापन

उसी समय मनजिंद्र सिंह वासी कुम्हार माजरा और जंटी वासी इस्माईलाबाद और एक अन्य लड़का कार में आए। मनजिंद्र और जंटी दफ्तर के अंदर आए मनजिंद्र के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने बलजीत को बाहर निकाल कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ने कहा कि दस लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हें गोली मार देंगे। वे दोनों करीब 20 मिनट बैठे रहे इस दौरान उन्होंने मैनेजर को अंदर बुला कर केस के बारे पता किया। मैनेजर ने कहा कि 15-20 हजार हैं।
विज्ञापन

मनजिंद्र ने कहा कि कोई मैं भीख मांग रहा हूं। साहिल ने उनको दो-चार दिन में पैसे का इंतजाम करने के लिए कहा। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि तेरे भाई राहुल कंसल को तो गोली मारूंगा। दस लाख रुपये दे दे तो तुझे छोड़ दूंगा। इस्माईलाबाद पुलिस थाना प्रभारी भीमराज शर्मा ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता साहिल कंसल की शिकायत पर मनजिंद्र सिंह, जंटी और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई नरेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed