{"_id":"6a17517945c19e7ddf0c0aaa","slug":"overloaded-vehicles-running-rampant-245-caught-in-a-month-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155544-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोडिड वाहन, एक माह में ही 245 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोडिड वाहन, एक माह में ही 245 पकड़े
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ये वाहन सरपट दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे न केवल नियमों की अवहेलना हो रही है बल्कि हादसे की संभावना भी हर समय बनी रहती है।
अप्रैल में ही ऐसे 245 वाहनों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है , जिन पर 88 लाख 10 हजार 800 रुपए का जुर्माना किया गया। जानकारों की मानें तो इससे भी ज्यादा वाहन ऐसे हैं जो प्रशासन की पकड़ में नहीं आते। ये हालात तब है जब हर माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं तो वहीं कईं स्तर पर प्रशासनिक अमला भी तैनात है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में उक्त आंकड़े सामने आए, जिन पर जिला उपायुक्त ने कहा कि सडक़ों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाए। ऐसे वाहनों पर तत्काल व कड़ी कार्रवाई हो । इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
इस दौरान आरटीए विभाग के अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इन सेमिनार का आयोजन स्कूल और कालेजों में शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से किया जाता है। विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के प्रति शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता है।