फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Over 144 elderly individuals received health benefits at 15 Ayushman Arogya Mandirs.

Kurukshetra News: 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 144 से अधिक बुजुर्गों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Over 144 elderly individuals received health benefits at 15 Ayushman Arogya Mandirs.
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविरों में आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। कलाल माजरा, बारवा, खरकाली सहित कुल 12 स्थानों पर ये शिविर लगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि 144 से अधिक वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सारसा में 31, खरकाली में 29 और चनारथल में 22 बुजुर्गों की जांच हुई। डबखेड़ा में ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। योग सहायकों ने प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम और योगाभ्यास कराए। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित आहार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष, डॉ. सपना, डॉ. प्रगति, डॉ. पूजा, डॉ. प्रणव, डॉ. मीना, डॉ. मोनिका, डॉ. रितु, डॉ. जागीर, डॉ. रीना, डॉ. राजीव, डॉ. महिपाल सहित फार्मासिस्ट एवं योग सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed