{"_id":"62acdeacedaf764d8e01078c","slug":"outpost-in-charge-in-bribery-case-on-remand-woman-sent-to-jail-kurukshetra-news-knl11186542","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी चौकी प्रभारी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, महिला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी चौकी प्रभारी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, महिला को भेजा जेल
विज्ञापन
मारपीट और छेड़छाड़ के मामले को रफा-दफा करने के एवज में 60 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए चौकी प्रभारी और महिला एएसआई को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश के सेक्टर-7 चौकी प्रभारी रामकरण को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं महिला एएसआई किरण को कारागार भेज दिया गया है।
कृष्णा नगर गामड़ी वासी नेहा शर्मा ने राज्य चौकसी ब्यूरो को शिकायत में बताया था कि उसने शहरवासी एक महिला काजल से सात हजार रुपये लेने थे। जब वह अपने पति हरीश शर्मा के साथ उसके घर पैसे लेने के लिए गई तो काजल ने उनके साथ झगड़ा करके मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी थी। इस मामले की जांच महिला एएसआई किरण व सेक्टर-7 चौकी प्रभारी एसआई जयकरण को दी थी। इन दोनों जांच अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा करने के एवज में उससे 60 हजार रुपये रिश्वत की मांगी थी, जिसकी शिकायत महिला ने राज्य चौकसी ब्यूरो को दी थी। राज्य चौकसी ब्यूरो निरीक्षक जोगिंद्र सिंह ने डीसी मुकुल कुमार के संज्ञान में मामला डाला था, जिस पर डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके छापामारी करने के आदेश दिए थे। टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को नोटों पर हस्ताक्षर करके आरोपियों को देने के भेजा था। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से राशि ली तो इशारा पाकर टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने आरोपियों के कब्जे से हस्ताक्षर किए नोट भी बरामद किए थे। निरीक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश से जयकरण को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा महिला एएसआई को कारागार भेज दिया है।