{"_id":"61a134533869a82da86b9539","slug":"other-kurukshetra-news-knl908782107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण-ओडीएफ से ओडीएफ प्लस पर पहुंचा थानेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण-ओडीएफ से ओडीएफ प्लस पर पहुंचा थानेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडीएफ के मामले में नगर परिषद ने एक पायदान छलांग लगाते हुए ओडीएफ से ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह अपने आप में स्वच्छता की तरफ बढ़ता हुआ एक अच्छा कदम है। हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में भी थानेसर ने 259 से 203वां स्थाना प्राप्त किया। ओडीएफ में भारत सरकार की तरफ से नप थानेसर को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट दिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले थानेसर ने स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में पूरे देश में 259 से 203वां स्थान पाया है, जोकि पिछली बार के मुकाबले 56 शहरों को पीछे छोड़ते हुए पाया है। इसके अलावा प्रदेश की बात करें तो स्वच्छता के क्षेत्र में थानेसर 12वें स्थान पर आया है, जोकि हमारे लिए अच्छी बात है। इस रैंकिंग और बेहतर करने के लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। नप का प्रत्येक सफाई कर्मचारी पूरी लगन और मेहनत से अपना काम कर रहा है। इसी का नतीजा है कि थानेसर शहर अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने में कामयाब रहा। वहीं उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे भी सफाई के क्षेत्र में नप का सहयोग करें क्योंकि बिना जनता के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि कई चीजों पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकारी अधिकारी ने क्षेत्र की जनता का भी धन्यवाद किया है।