फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opposition to the installation of electricity poles in Dhurala of Kurukshetra

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध, किसान ने खुद को आग लगाई, आत्महत्या का प्रयास

Wed, 21 Oct 2026 02:06 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 21 Oct 2026 02:06 PM IST
सार

किसान ने खेत में खंभे लगाने का विरोध किया, लेकिन जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
Opposition to the installation of electricity poles in Dhurala of Kurukshetra
पीड़ित किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

धुराला गांव में खेत में बिजली के खंभे लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक किसान ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान का आरोप है कि उसके आधा एकड़ खेत में पहले से ही बिजली के चार खंभे लगे हुए हैं और अब बिजली विभाग तीन और खंभे लगाने की तैयारी कर रहा है। किसान का कहना है कि इससे खेत में फसल उगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।

विज्ञापन


किसान के अनुसार, वह बिजली विभाग की इस कार्रवाई का लगातार विरोध कर रहा था और इस मामले को लेकर अदालत में केस भी दायर कर रखा है। आरोप है कि इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ खेत में खंभे लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


विरोध के बीच उठाया आत्मघाती कदम
किसान ने खेत में खंभे लगाने का विरोध किया, लेकिन जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर स्थिति गंभीर हो गई। किसान ने बिजली विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed