फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opposition has created hurdles in the way of women's rights: Reena Saini

विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रोडे अटकाने का काम किया : रीना सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition has created hurdles in the way of women's rights: Reena Saini
बाबैन। खिडक़ी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं से बात करती हुए भाजपा महिला मोर्चा जिल
बाबैन। नारी शक्ति बंधन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस व उसके सहयोगी विपक्षी दलों पर भाजपा महिला मोर्चा जिले की महामंत्री रीना सैनी ने महिलाओं के हितों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला वर्ग में भी नाराजगी साफ देखी जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीना सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल संसद में गिरा कर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रोड़े अटकाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल समय की मांग थी लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल को संसद में रोक कर अपना महिला विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को आरक्षण दिलाने के नाम पर केवल दिखावा किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, ऐसे में इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का हनन है। उनका कहना है कि इस तरह के संवेदनशील विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुटता दिखानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed