{"_id":"6244c2034d914b42b34c8da9","slug":"opium-used-to-sell-under-the-guise-of-cylinder-delivery-was-caught-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103410463","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर डिलीवरी की आड़ में बेचता था अफीम, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर डिलीवरी की आड़ में बेचता था अफीम, दबोचा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एजेंसी की गाड़ी में गैस सिलिंडर डिलीवरी करने की आड़ में अफीम बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी आरोपी विनोद वासी बदरपुर से से 130 ग्राम बरामद कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोंटी बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि विनोद कुमार एक गैस एजेंसी में बतौर चालक काम करता है। वह अफीम भी बेचता है। आज भी वह सिलिंडरों से भरी गाड़ी गैस एजेंसी के गोदाम में आने वाला है। उसके पास काफी मात्रा में अफीम है।
सूचना पाकर टीम ने गांव निवारसी मोड के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सिलिंडरों से भरी गाड़ी आती दिखाई दी। शक होते ही पुलिस ने गाड़ी को रुकवा कर चालक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उससे 130 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।