फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opium supplier arrested, taken on remand

Kurukshetra News: अफीम सप्लायर गिरफ्तार, लिया रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Opium supplier arrested, taken on remand
कुरुक्षेत्र। साढ़े तीन महीने पहले शाहाबाद से अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिंकू निवासी खरींडवा के कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर अशोक डांगी निवासी मधानिया जिला चतरा (झारखंड) को 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 27 मई को उनकी टीम शाहाबाद में बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बराड़ा रोड पर कुटिया के पास से नाकाबंदी कर रिंकू को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने कबूल किया था कि यह अफीम अशोक डांगी से लाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने सप्लायर अशोक डांगी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत से आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड लिया है ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपी भी पकड़े जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed