फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only NCET passed students will be able to apply online

Kurukshetra News: एनसीईटी उत्तीर्ण विद्यार्थी ही कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Only NCET passed students will be able to apply online
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईटीटीआर) में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से बीए बीएड, बीकॉम बीएड व बीएससी बीएड में इसी सत्र से पहली बार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक प्रोग्राम में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

आईटीटीआर की प्राचार्य प्रो. अमीषा सिंह ने बताया कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में वह विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। विद्यार्थी अपने स्कोर कार्ड के साथ वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीईपी दोहरा मेजर प्रोग्राम है, जिसमें पहला मेजर स्कूल संबंधित शिक्षा और दूसरा मेजर निश्चित विषय में है। कार्यक्रम में प्रवेश के समय अभ्यर्थी को बीए बीएड, बीकॉम बीएड एवं बीएससी बीएड विषयों का चयन करना होगा। विद्यार्थियों को विषय के चयन में कोई भी परिवर्तन कार्यक्रम के प्रारंभ होने की तिथि से एक माह के भीतर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed