फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   only 34 active cases of corona virus in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के महज 34 एक्टिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
only 34 active cases of corona virus in kurukshetra
कुरुक्षेत्र में अब कोरोना के सिर्फ 34 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 23 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 11 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 1081 सैंपल लिए गए और इनमें से सिर्फ 1 मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुरुक्षेत्र से एक ही दिन में 3 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए है और अब कुरुक्षेत्र में कोरोना के सिर्फ 34 केस ही एक्टिव रह गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा ने जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में रैपिड एंटीजन के 484 और आरटी पीसीआर के 597 सैंपलों सहित कुल 1081 सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है और इन सैंपलों में केवल एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस जिले में 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कुल 417016 सैंपल लिए है। इनमें से 394092 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक कुल 22060 पॉजिटिव केस पाए गए है और 21674 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और इस जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 352 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब इस जिले में 34 एक्टिव केस रह गए हैं। इस समय 23 लोग घर में आइसोलेट है और 11 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.25 पर पहुंच गया है और पॉजिटिव रेट 5.30 है।
विज्ञापन

जिले के 17 कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार प्रशासन ने मथाना, ईशरगढ़, रामगढ़, कड़ामी, भैंसी माजरा, सेक्टर-4, सेक्टर-13, थानेसर वार्ड-1, सिरसला, पट्टी कसेरला, थानेसर वार्ड-30, आंगनबाड़ी वाली गली नंबर 4 दीदार नगर आदि में बनाए गए 17 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अभी जारी रखने होंगे सांझे प्रयास : संतलाल
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी को मानसिक रूप से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, तभी हम कोरोना के कुचक्र को पूरी तरह से धराशाही कर पाएंगे। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए सभी सांझे प्रयास भी जारी रखे हुए है और प्रदेश में कोरोना वायरस का ग्राफ धीरे-धीरे कम भी हो रहा है। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत आमजन के सहयोग के चलते धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही हैं। कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन तथा कर्मठ कोरोना योद्धाओं की कड़ी मेहनत के चलते प्रदेश में अधिक संख्या में कोरोना मरीज रिकवर भी हो रहे है और प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि मंगलवार 6 जून को कुरुक्षेत्र जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। यह कुरुक्षेत्र जिले के लिए एक अच्छी बात है। इस जिले का प्रत्येक नागरिक स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed