फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   online quiz competion organised by school

विद्या भारती ने पूर्व छात्रों के लिए आयोजित की ऑनलाइन संस्कृति बोध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
online quiz competion organised by school
विद्या भारती हरियाणा ने अपने सभी विद्यालयों के पूर्व छात्रों के लिए ऑनलाइन संस्कृति बोध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें हिस्सा लेने के लिए विद्या भारती हरियाणा की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाया गया था, जिसपर जाकर कोई भी पूर्व छात्र हिस्सा ले सकता था। पूर्व छात्र प्रांत टोली के सदस्य कमल बजाज ने बताया कि विद्या भारती हर वर्ष संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन करती है, जिसमें पूरे भारत के विद्यार्थी हिस्सा लेते है। लॉकडाउन के कारण सभी पूर्व छात्र अपने घरों पर ही है इसलिए उनके ज्ञानवर्धक के लिए इस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय इतिहास, धार्मिक, भारतीय संस्कृति, खेल, भारतीय कलैंडर, विज्ञान, आयुर्वेद, स्वतंत्रता सेनानी , साहित्य, भारतीय संत परंपरा, रामायण-महाभारत व अन्य विषयों पर 150 प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न विद्यालय के देश विदेश में रह रहे 310 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया तथा इस संबंध में 1250 लोगों ने विद्या भारती की वेबसाइट पर संपर्क किया। विद्या भारती का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed