{"_id":"6412209060d16b34c90e6814","slug":"one-nominated-in-the-fraud-of-lakhs-kurukshetra-news-c-18-1-60998-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी में एक नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लेनदेन के मामले में गलत साइन करके चेक देकर 14.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना कृष्ण गेट में दर्ज शिकायत में गांव भौर सैदां के रहने वाले विष्णु दत्त ने कहा कि उसकी नई अनाज मंडी में दुकान है। उसकी फर्म के साथ चंद्रभान का वर्ष 2018 से लेन-देन चल रहा था। वर्ष 2022 में आरोपी ने फर्म के साथ हिसाब किया तो उसकी तरफ 14.40 लाख रुपये लेने निकले। इसकी एवज में आरोपी ने एक चेक दिया था, जिस पर तारीख लिख कर रकम वसूल करने के लिए कहा था।
उन्होंने नियमानुसार चेक बैंक में लगाया तो बैंक की रिपोर्ट से पता चला की आरोपी ने अपने खाते में चंद्रभान शर्मा लिखवाया हुआ है। इसी नाम से बैंक में साइन कर रखे है, जबकि जो चेक उन्हें दिया गया आरोपी ने उसमें जानबूझकर साजिश के तहत चेक पर केवल चंद्रभान लिख दिया। उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने कहा कि गलती से साइन पूरे नहीं हुए वह नया चेक साइन करके देगा, लेकिन न तो आरोपी ने रकम दी और न ही चेक दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद