फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One Nation-One Election Walk welcomed

Kurukshetra News: एक राष्ट्र-एक चुनाव पदयात्रा का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
One Nation-One Election Walk welcomed
शाहाबाद। सोनीपत जिले के गोहाना से एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में शुरू हुई पदयात्रा शुक्रवार रात शाहाबाद पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने बाबा ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर परिसर में यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह की अगुवाई कर रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षक प्रमुख महेश भगत ने बताया कि यह यात्रा 19 मई को गोहाना के आंबेडकर चौक से आरंभ हुई थी और इसका समापन 26 मई को चंडीगढ़ स्थित राज्यपाल भवन और मुख्यमंत्री आवास पर होगा। 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन एवं एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के प्रदेश सह-संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने शहर वासियों को यात्रा की जानकारी दी।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे शमशेर सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और प्रशासनिक बोझ को कम करना है। मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सरकार तक संदेश पहुंचाना नहीं, बल्कि जनमानस को जागरूक करना भी है। यह यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चलाई जा रही है और राष्ट्रहित में इसका संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर पंडित राजेश शास्त्री, सतपाल भाटिया, सुरिंदर सैनी, संदीप सैनी, तिरलोक छपरा, गौरव भगत, गौतम मदान, सुनील मदान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed