फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One named on charges of raping cousin sister

Kurukshetra News: मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
One named on charges of raping cousin sister
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लाडवा के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मौसेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी मौसेरी बहन की अश्लील वीडियो बना रखी है। इसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

जिला पानीपत के एक गांव की रहने वाली युवती ने शिकायत में कहा कि उसके घरवालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के बाद वह लाडवा के निकटवर्ती गांव में अपनी रिश्ते की मौसी के घर रहने आई थी। यहां उसका मौसेरे भाई के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया था। उसके मौसेरे भाई ने उसे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी उसके साथ यमुनानगर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगा। आरोपी ने अदालत से दोनों के लिए प्रोटेक्शन भी ली हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस रिलेशनशिप के बाद उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। बाद में वह किसी तरह उससे बचकर अपने गांव लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन



बाक्स
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
वहीं लाडवा थाने के कार्यकारी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed