{"_id":"63dc1906802f7f584472046d","slug":"one-more-accused-of-firing-on-nri-woman-arrested-kurukshetra-news-knl1348066116-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआरआई महिला पर फायरिंग का एक और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआरआई महिला पर फायरिंग का एक और आरोपी काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले जीटी रोड पर स्थित एक होटल की पार्किंग में एनआरआई महिला पर फायर करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान युवराज उर्फ युवी निवासी जीरकपुर जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को काबू करके जेल भेज चुकी है।
कुलबीर सिंह निवासी मुसापुर जिला नवांशहर (पंजाब) ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह नवंबर को वह टैक्सी में अपनी मौसेरी एनआरआई बहन मनजीत कौर को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आ रहा था। रात दो बजे वह रास्ते में शाहाबाद के पास जीटी रोड पर खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके थे। खाना खाने के बाद करीब ढाई बजे कार में बैठकर चलने लगे तो उनकी कार के पास तीन लोग आए उनकी कार पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से शीशा टूटकर उसकी बहन मनजीत कौर के मुंह पर लगा था। उसके बाद आरोपी अपनी कार में भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने करते हुए 16 दिसंबर को आरोपी प्रिंस उर्फ बच्ची उर्फ गब्बर निवासी कैथल को गिरफ्तार कर लिया।
अदालत के आदेश से आरोपी को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग कार, दो देशी पिस्टल, चार कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद 27 जनवरी को आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर हथियार सप्लायर विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी निवासी सोढ़ी व राहुल मलिक निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार करके छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।अब मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी युवराज उर्फ युवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल, राहुल मलिक व युवराज को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।