फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One minute, collective Geeta recitation was done simultaneously at 40 places in Shahabad.

Kurukshetra News: शाहाबाद में 40 जगह किया गया एक मिनट, एक साथ सामूहिक गीता पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
One minute, collective Geeta recitation was done simultaneously at 40 places in Shahabad.
शाहाबाद। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की ओर से गीता जयंती के अवसर पर हम एक बनें, हम नेक बनें के ध्येय वाक्य के साथ चलाए गए एक मिनट, एक साथ गीता पाठ के अभियान के अंतर्गत जीओ गीता परिवार ने मारकंडा नेशनल कॉलेज में सुबह 11 बजे सामूहिक गीता पाठ किया।
विज्ञापन

मारकंडा नेशनल कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान यशपाल वधवा एवं जीओ गीता के प्रधान संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक मिनट, एक साथ गीता पाठ में स्टॉलवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग लाडवा एवं डाॅ. हरिप्रकाश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुए। डाॅ. हरि प्रकाश शर्मा ने ही ठीक 11 बजे गीता जी के तीन श्लोकों का पाठ करवाते हुए गीता की महता के बारे में बताया। जीओ गीता के सचिव हरीश मुंजाल ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज के एक मिनट एक साथ गीता पाठ के वैश्विक अभियान के अंतर्गत शाहाबाद खंड में कुल 40 जगह सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया जा रहा है। मारकंडा नेशनल कॉलेज की ओर से डाॅ. अशोक चौधरी ने सभी का स्वागत किया। संचालन डाॅ. शालिनी शर्मा ने किया।
विज्ञापन

गीता पाठ को लेकर मारकंडा मंदिर, शिव मंदिर, कृष्ण मंदिर, बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर सब्जी मंडी, हरमिलापी कृष्ण मंदिर, मंदिर श्री ठाकुर द्वार व जीओ गीता रघुनाथ मंदिर एवं शहर की अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित भारत विकास परिषद के सहयोग से पार्षद ईशु सचदेवा ने भी हवन यज्ञ के साथ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया। एमएन. कॉलेज व आर्य कन्या महाविद्यालय के युवाओं ने बड़े सुंदर ढंग से पाठ किया। डीएवी.सैनिटरी स्कूल, सतलुज स्कूल, डिवाइन स्कूल, आर्य कन्या स्कूल, ब्रिलिएंट माइंड, माता रूकमणि राय स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल दयाल नगर, गीता विद्या मंदिर, सिटी हार्ट स्कूल छपरा, नेशनल स्कूल दयाल नगर, कृष्ण विद्या मंदिर दयाल नगर, होली चाइल्ड स्कूल छपरा आदि सरकारी स्कूलों में भी गीता पाठ के प्रति बच्चों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपत राय अग्रवाल ने मंडी में सभी आढ़तियों को गीता पाठ करवाया। इसके अलावा शहर के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, औद्योगिक क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों एवं निजी अस्पतालों सहित प्रत्येक वर्ग में एक दिन, एक साथ गीता पाठ की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, रोहित वधवा, मुलख राज गुंबर, तिलक राज अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग डिंपू, बलदेव राज सेठी, अमित सिंघल, सुरेंद्र सुधा, प्रो. सुनील गुप्ता, एवं अधिवक्ता गौतम बठला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed