फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one lady died by corona, 235 new cases found

कोरोना से महिला ने तोड़ा दम, 235 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
one lady died by corona, 235 new cases found
बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव खानपुर कोलियां वासी 62 वर्षीय महिला की आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 166 तक पहुंच गया है। अगर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो 59 मरीजों की सांसे सिलेंडर के सहारे चल रही है, जिन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है, जबकि 442 मरीज ऐसे है, जिन्हें नाजुक हालत के चलते निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि कुरुक्षेत्र में बुधवार को एक्टिव केस का आंकड़ा 1997 तक पहुंच गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य स्थिति वाले 1496 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगह से डीएन कॉलेज की प्राचार्या, सीएचसी मथाना के एक डॉक्टर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर सहित 235 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 101 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 584 तक पहुंच गया है। इनमें से 12 हजार 421 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिव दर बढ़कर 5.24 और रिकवरी दर गिरकर 85.16 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 101 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ-साथ कोरोना से संक्रमित 235 नए केस सामने आए है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 2 लाख 81 हजार 857 में से 2 लाख 63 हजार 421 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को 3852 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed