{"_id":"60cba0ca8ebc3e8dd73ed621","slug":"one-black-fungus-case-doubtful-karnal-raffer-kurukshetra-news-knl73511384","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध आया
विज्ञापन
वीरवार को भी कुरुक्षेत्र में एक नया संदिग्ध केस सामने आया है, जिससे तत्काल जिला अस्पताल से करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव ठोल वासी 31 वर्षीय युवक को शुगर और बीपी की दिक्कत के चलते 24 मई को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाक में नाली डाली थी, लेकिन यहां डॉक्टरों ने 4-5 दिन उपचार करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन युवक को कुछ दिन बाद नाक में दर्द, मुंह और नाक पर सूजन की शिकायत हुई। इसके साथ ही नाक की इस तरफ काला निशान हो गया। परिजन वीरवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में संदिग्ध ब्लैक फंगस मिला, जिससे तत्काल एंबुलेंस की मदद से करनाल रेफर कर दिया। हालांकि इससे पहले भी कुरुक्षेत्र में चार केस सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से मात्र एक मरीज ही कुरुक्षेत्र का रहने वाला है, जिसका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है।
जिलेभर में अलग-अलग जगह से सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 46 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला कोरोना वायरस से मुक्त होने की तरफ तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रहा है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21426 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और अब तक 3 लाख 59 हजार 848 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल 162 केस ही एक्टिव रह गए है। जिले में पॉजिटिव केसों के मरीजों को ठीक होने का आंकड़ा 97.67 फीसदी पर पहुंच गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सेक्टर-5, 13, बाहरी पिपली, कंग कॉलोनी खेड़ी रामनगर, हथीरा, पूजा कॉलोनी पिहोवा, वार्ड 4 डेरा लाडवा, सारसा, हरगोबिंद नगर, गलेडवा, बारना, बजीदपुर, सुरमी, कल्याणा सहित 14 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार गांवबजीदपुर, खेड़ी मारकंडा, बीड़ मथाना, पिपली बीएनसी कॉलोनी, बीड़ मथाना, उमरी ढेरु माजरा, हिंगाखेड़ी, बारना, खेड़ी ब्राह्मणा, भवानी खेड़ा, घराड़सी, हथीरा, धुराली, सिंगपुरा, कमोदा, लौहार माजरा सहित 98 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि वीरवार को जिले में ब्लैक फंगस का दूसरा संदिग्ध केस सामने आया है। मरीज को तत्काल करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया कि पहले वाले संदिग्ध ब्लैक फंगस के केस की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। रोहतक पीजीआई और करनाल मेडिकल कॉलेज की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इससे संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।