{"_id":"69a6061528ef566a290d2c04","slug":"one-arrested-with-20-liters-of-illicit-liquor-and-100-liters-of-liquor-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151011-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 20 लीटर अवैध शराब व 100 लीटर लाहन सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 20 लीटर अवैध शराब व 100 लीटर लाहन सहित एक गिरफ्तार
Tue, 03 Mar 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुलिस ने एक व्यक्ति के बाड़े से 20 लीटर अवैध शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ठसका मीरांजी बस अड्डे पर मौजूद थी।
पुलिस को सूचना मिली की गांव ठसका मीरांजी का एक व्यक्ति अपने भैंसों के बाड़े में अवैध शराब निकाल कर बेचने का काम करता है। पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर बाड़े में सर्च अभियान चलाया तो बाड़े में बने बाथरूम से एक कैनी बरामद हुई जिसमें करीब 20 लीटर अवैध शराब थी। इसके अलावा बाड़े से एक प्लास्टिक का ड्रम व टप बरामद हुई जिसमें करीब 100 लीटर लाहन बरामद हुआ है। वहां मौजूद व्यक्ति से जब इस बारे लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान अमरिक सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। संवाद