फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused of fraud arrested in the name of sending to America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
One accused of fraud arrested in the name of sending to America
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले अमेरिका भेजने के नाम पर 44.90 लाख रुपये लाख रुपये धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना केयूके 24 जनवरी को दर्ज शिकायत में दिनेश कुमार निवासी पिंडारसी ने बताया था कि उसने रणबीर सिंह से अपने भाई, पत्नी तथा बच्चे को अमेरिका जाने की बात की थी। आरोपी ने तीनों को अमेरिका भेजने के 70 लाख रुपये मांगे थे। बात पक्की होने पर उसने रणबीर सिंह को पासपोर्ट, अन्य कागजात के साथ पांच लाख रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन

29 जून को पांच लाख और पांच लाख रुपये के डॉलर तरावड़ी में दिए थे। अगले दिन वह तीनों को जयपुर लेकर गया और एक जुलाई को जयपुर से अजरबैजान ले गया। यहां से ग्वाटेमाला के रास्ते अमेरिका भेज देगा। जहां से उसने कजाकिस्तान भेज दिया और उससे पांच लाख रुपये की आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजे थे। उसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में दो लाख 30 हजार रुपये, नौ लाख 20 हजार रुपये तथा पांच लाख रुपये लिए, मगर आरोपी ने उनको अमेरिका नहीं भेजा और उसके परिवार के सदस्य वापस भारत आ गए। आरोपी ने उनसे कुल 44 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपी विक्रम दत्त निवासी चडोग जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed