फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused arrested with drugs, half kilo opium recovered

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आधा किलो अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with drugs, half kilo opium recovered
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मिहलाल निवासी बिच्छू रैय्या बदायूं के कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी यूपी से अफीम बेचने के लिए लाडवा आया था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम लाडवा रोड पर बन गांव के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम को सूचना मिली कि मिहलाल यूपी से अफीम लाकर बेचने का धंधा करता है। आज भी मिहलाल अफीम बेचने के लिए लाडवा के इंद्री चौक से अनाज मंडी की तरफ आएगा। सूचना पर टीम ने अनाज मंडी के दो नंबर गेट के सामने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को इंद्री चौक की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed