फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused arrested for firing on NRI woman

Kurukshetra News: एनआरआई महिला पर फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for firing on NRI woman
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीने पहले होटल पार्किंग में एनआरआई महिला पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस उर्फ बच्ची उर्फ गब्बर निवासी अर्जुन नगर कैथल को अदालत के आदेश जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज है। आरोपी ने गाड़ी छीनने के लिए फायरिंग की थी। इस मामले के अन्य दो आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में छह नवंबर को अपनी दर्ज शिकायत में कुलबीर सिंह निवासी मुसापुर जिला नवांशहर (पंजाब) ने बताया था कि पांच नवंबर सुबह करीब 10 बजे वह टैक्सी में अपनी मौसेरी बहन मनजीत कौर को लेने दिल्ली एयरपोर्ट गया था। उसकी बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती है। रात करीब दो बजे शाहाबाद के पास जीटी रोड पर होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

खाना खाकर वह होटल से बाहर खड़ी कार में बैठकर चलने लगे।अचानक तीन लोग आए और उनकी कार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। गोली कार के साइड वाले पिछले शीशा में लगी, जिससे शीशा टूटकर उसकी बहन मनजीत कौर के मुंह पर लगने से वह जख्मी हो गई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा दो को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच करते हुए टीम ने आरोपी प्रिंस को अदालत के आदेश से तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने गाड़ी छीनने का प्रयास किया था। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो उन्होंने फायर कर दिया था। इस वारदात में इस्तेमाल कार व पिस्टल को पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के समय बरामद कर चुकी है।

गौरतलब है कि आरोपी प्रिंस को सीआईए दो ने सात दिसंबर को दो देसी पिस्टल, चार कारतूस व कार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। अपराध अन्वेषण शाखा दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिंस के खिलाफ हत्या व हत्या का प्रयास करने के कई मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ नवंबर में थाना शाहाबाद, नवंबर में थाना जीरकपुर (पंजाब) तथा सितंबर में थाना शहर थानेसर में हत्या करने के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में थाना शहर कैथल में हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है व बाल सुधार गृह अंबाला में रहा है। वर्ष 2019 थाना शहर कैथल में हत्या के मामले में आरोपी जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed