{"_id":"684c8733298851ab8002b214","slug":"once-again-jathedar-baljit-singh-daduwal-takes-command-of-religious-propaganda-in-the-state-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137262-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फिर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के हाथ प्रदेश में धर्मप्रचार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फिर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के हाथ प्रदेश में धर्मप्रचार की कमान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को पदभारग्रहण करवाते प्रधान जगदीश सिंह झींडा व अन्य ।
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में सिख धर्म के प्रचार-प्रचार की कमान एक बार फिर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को सौंपी गई है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नामित सदस्यों में चुनाव के दौरान हार के बावजूद भी शामिल हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के हाथ ही प्रदेश में सिख धर्म के प्रचार प्रसार की कमान रहेगी। इस पर कमेटी की शुक्रवार को मुख्यालय पर हुई कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लगाई गई। यहां तक कि प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने उन्हें कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार ग्रहण करवाया तो उनके साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई दी।
प्रधान जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में साढ़े पांच घंटे तक हुई कार्यकारिणी की बैठक में धर्मप्रचार, शिक्षा से लेकर आईटी तक 21 सब कमेटियों का गठन गहन मंथन के साथ किया गया। बैठक के दौरान भले ही प्रोटोकॉल के मुताबिक बलजीत सिंह दादूवाल शामिल नहीं हुए लेकिन वे इस दौरान एक अन्य कक्ष में बैठे रहे। दादूवाल को एडहॉक कमेटी ने भी धर्मप्रचार का जिम्मा सौंपा हुआ था और अब स्थायी कमेटी में भी उन्हें ही दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। दादूवाल उस समय भी चर्चा में आ गए थे जब वे कमेटी के 19 जनवरी को हुए चुनाव में हार गए थे लेकिन नामित सदस्यों में केवल वे ही शामिल किए गए थे।
बैठक में 54 एजेंडे रखे गए, जिनमें से करीब दो दर्जन पास कर दिए गए तो कुछ को लंबित रख लिया गया। इन पर अब 21 जून को होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। वहीं 25 जून को कमेटी की हाउस की बैठक होगी, जिसमें किस-किस विभाग को किस मद के लिए कितना बजट दिया जाना है, मुख्य तौर पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के बाद प्रधान जगदीश झींडा ने बताया कि सर्वसम्मति से एजेंडा पास किया गया है कि कमेटी अपने रूल रेगुलेशन बनाएगी, जिसके लिए तीन वकीलों का पैनल बनाया जाएगा। यही नहीं वर्ष 2014 से लेकर अब तक कमेटी की रही सभी कार्रवाई 25 जून को होने वाली हाउस की बैठक में रखी जाएंगी, जिन पर विस्तार से चर्चा भी होगी।
सब कमेटियों की इन्हें सौंपी
धर्मप्रचार-- - बलजीत सिंह दादूवाल
कानून-- अमनदीप कौर
स्वास्थ्य-- बीबी करतार कौर
खेल-- सिमरनजीत कौर
आईटी मीडिया-- गुरपाल सिंह
एनआरआई-- - राजिंद्र बरार
निर्माण-- जसबीर सिंह
कर्मचारी वेलफेयर-- बलदेव सिंह
लंगर खरीद-- स्वर्ण सिंह बोंगा
शिक्षा-- गुरनाम सिंह
प्रिंटिंग-- भूपेंद्र सिंह
विजिलेंस-- बलविंद्र खालसा
कृषि-- इंद्रजीत
सोलर-- सुखदेव सिंह
प्रवक्ता-- कुलदीप सिंह फग्गू
यातायात-- गुरतेज सिंह
धार्मिक समन्वय-- जोगा सिंह
पर्यावरण-- मेजर सिंह
डेयरी फार्मिंग-- कैप्टन दिलबाग सिंह
संपत्ति सरंक्षण-- बीबी कपूर कौर
विज्ञापन
प्रधान जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में साढ़े पांच घंटे तक हुई कार्यकारिणी की बैठक में धर्मप्रचार, शिक्षा से लेकर आईटी तक 21 सब कमेटियों का गठन गहन मंथन के साथ किया गया। बैठक के दौरान भले ही प्रोटोकॉल के मुताबिक बलजीत सिंह दादूवाल शामिल नहीं हुए लेकिन वे इस दौरान एक अन्य कक्ष में बैठे रहे। दादूवाल को एडहॉक कमेटी ने भी धर्मप्रचार का जिम्मा सौंपा हुआ था और अब स्थायी कमेटी में भी उन्हें ही दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। दादूवाल उस समय भी चर्चा में आ गए थे जब वे कमेटी के 19 जनवरी को हुए चुनाव में हार गए थे लेकिन नामित सदस्यों में केवल वे ही शामिल किए गए थे।
विज्ञापन
बैठक में 54 एजेंडे रखे गए, जिनमें से करीब दो दर्जन पास कर दिए गए तो कुछ को लंबित रख लिया गया। इन पर अब 21 जून को होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। वहीं 25 जून को कमेटी की हाउस की बैठक होगी, जिसमें किस-किस विभाग को किस मद के लिए कितना बजट दिया जाना है, मुख्य तौर पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के बाद प्रधान जगदीश झींडा ने बताया कि सर्वसम्मति से एजेंडा पास किया गया है कि कमेटी अपने रूल रेगुलेशन बनाएगी, जिसके लिए तीन वकीलों का पैनल बनाया जाएगा। यही नहीं वर्ष 2014 से लेकर अब तक कमेटी की रही सभी कार्रवाई 25 जून को होने वाली हाउस की बैठक में रखी जाएंगी, जिन पर विस्तार से चर्चा भी होगी।
सब कमेटियों की इन्हें सौंपी
धर्मप्रचार
कानून
स्वास्थ्य
खेल
आईटी मीडिया
एनआरआई
निर्माण
कर्मचारी वेलफेयर
लंगर खरीद
शिक्षा
प्रिंटिंग
विजिलेंस
कृषि
सोलर
प्रवक्ता
यातायात
धार्मिक समन्वय
पर्यावरण
डेयरी फार्मिंग
संपत्ति सरंक्षण