फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the strength of Hindu culture, we are giving the message of happiness and peace to the world till date, Kurukshetra

हिंदू संस्कृति के बल पर हम आज तक दुनिया को सुख शांति का संदेश दे रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
On the strength of Hindu culture, we are giving the message of happiness and peace to the world till date, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र में मंगलवार को ‘भक्ति और विज्ञान’ भारत की एक गौरवशाली तथा समृद्ध परंपरा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात स्थित सारंग गुरुकुल, प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख आचार्य संत स्वामी भद्रेशदास तथा दिल्ली स्थित अक्षरधाम-मंदिर के संचालक व उत्तर भारत के प्रमुख आचार्य मुनि वत्सल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भद्रेशदास ने सेंटर फॉर डॉ. बीआर आंबेडकर स्टडीज के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रार्थना पाठ किया। उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। उन्होंने भारत की सनातन हिंदू संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी हिंदू संस्कृति के बल पर हम आज तक दुनिया को सुख शांति का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के किसी भी कोने में अगर एक भी भारतीय हैं तो वह अपने देश और परिवार से मिले संस्कारों के बल पर अपनी एक पहचान बनाता है और भारत के गौरव को बढ़ाता है। अमेरिका में 268 एकड़ में बनने वाले अक्षरधाम मंदिर के बारे में उन्होंने कहा कि वह मंदिर शीघ्र ही एक बड़ा स्वरूप प्राप्त कर लेगा। उन्होंने गीता, उपनिषद और भारतीय धर्मग्रंथों में लिखित भारतीय ज्ञान विज्ञान को जानने पर बल देते हुए कहा कि इन महान ग्रंथों में अध्यात्म और विज्ञान पर शोध करके आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने संत गुरु रविदास और संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के चित्रों का स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वामी भद्रेशदास, मुनि वत्सल एवं अन्य संत जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. वीरेंद्र खटकड़, उपकुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. अनिल आर्य, डॉ. दिग्विजय ठाकुर, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. टीआर कुमार, डॉ. सुनील कुमार, सहायक दलबीर मान व विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed