फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the occasion of Devuthani Ekadashi, coconut was celebrated throughout the district.

Kurukshetra News: देवउठनी एकादशी के चलते जिला भर में रही शादियों की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Devuthani Ekadashi, coconut was celebrated throughout the district.
कुरुक्षेत्र। देवउठनी एकादशी को लेकर जिला भर में शादियों की धूम मची रही। देवउठनी एकादशी पर शुभ मुहूर्त होने के चलते अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जिला भर में 160 से ज्यादा शादियां 23 और 24 नवंबर दो दिनों में होगी। शादियों के शुरू होते ही बाजारों में खूब चहल पहल बनी रही। शादियों की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों में पहुंच कर खरीदारी करती नजर आई, जबकि अगले कुछ दिनों तक शादियों के शुभ मुहूर्त होने के कारण जिला भर में निजी होटल और मैरिज पैलेस भी पूरी तरह से बुक है।
विज्ञापन


वहीं शादियों के सीजन के चलते फूल विक्रेताओं की भी चांदी हो रही हैं। शादियों के लिए डोली वाली कार को सजाने के लिए सबसे ज्यादा गुलाब के फूलों को पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा ग्लाइड, लिली, रजनीगंधा, गेंदा सहित कई अन्य किस्म के फूल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। शादियों का सीजन चलते ही कपड़े से लेकर ज्वैलर्स तक की दुकानों पर खूब भीड़ का माहौल बना हुआ है, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन




इस बार अच्छा व्यापार : राकेश कुमार

फूल विक्रेता राकेश का कहना है कि इस बार शादी के सीजन में फूलों की मांग पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। गाड़ियों को सजाने के लिए सबसे ज्यादा मांग गुलाब और मोगरे के फूलों को पसंद किया जा रहा है। इस बार अच्छा व्यापार देखने को मिल रहा है। फूलों क मांग बढ़ने से फूलों के रेट मे भी बढ़ोतरी हुई है जो फूल पहले 20 रुपये का था वो अब 30 रुपये में दिल्ली से आर्डर पर मिल रहा है। वहीं गाड़ियों को सजवाने के लिए लोग एडंवास बुकिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोने चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी : मनोज गोयल
सर्राफा बाजार के प्रधान मनोज गोयल का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते बाजारों में गहने खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं, जबकि सोना और चांदी के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। शादियों के चलते बाजार में पहले से ज्यादा रौनक बड़ी है। उम्मीद है कि इस बार अच्छा व्यापार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed