फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Guru Purnima, the students of Jayaram Vidyapeeth had their sacred thread ceremony as per the Gurukul tradition

Kurukshetra News: गुरु पूर्णिमा पर जयराम विद्यापीठ में गुरुकुल परंपरा के अनुसार विद्यार्थियों का हुआ जनेऊ संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
On Guru Purnima, the students of Jayaram Vidyapeeth had their sacred thread ceremony as per the Gurukul tradition
कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के दौरान आयोजित हवन में आहूति डालते ब्र
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुकुल परंपरा अनुसार बड़ी ही श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयराम विद्यापीठ के संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों एवं विद्यार्थियों का मुख्य यज्ञशाला में गुरु पूर्णिमा पर जनेऊ संस्कार विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। ट्रस्टियों केके कौशिक, राजेश सिंगला, खरैती लाल सिंगला व प्राचार्य रणबीर भारद्वाज व आचार्य पं. प्रतीक शर्मा सहित सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, अनिल शर्मा, खुशीराम शर्मा, यशपाल राणा तथा जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुजनों को नमन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. रणबीर भारद्वाज व आचार्य पं. प्रतीक शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म परंपरा के अनुसार वर्षों से इस महान पर्व को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन संतों महापुरुषों और ऋषि मुनियों को समर्पित है। डाॅ. भारद्वाज ने बताया कि गुरुकुल परंपरा एवं गुरुओं का अनुसरण करते हुए विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में हरवर्ष गुरु पूर्णिमा पर नूतन विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार से साथ जनेऊ संस्कार कर विधि विधान से परंपरा अनुसार गुरु शिष्य का संबंध किया जाता है। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है। कुरुक्षेत्र में जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम संस्थाओं के श्रद्धालुओं के लिए जयराम आश्रम हरिद्वार से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं को कल्याण व सुख समृद्धि का संदेश दिया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन पर अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। इस अवसर पर शिक्षकों में प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तम, संजय, दीपक व प. पंकज पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed