फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Geeta Jayanti, Vidya Bharati will light more than 1.46 lakh lamps across the state, five lamps in each house.

Kurukshetra News: गीता जयंती पर विद्याभारती प्रदेशभर में 1.46 लाख से अधिक दीपक जलाएगी, हर घर में पांच-पांच दीपक

Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
On Geeta Jayanti, Vidya Bharati will light more than 1.46 lakh lamps across the state, five lamps in each house.
कुरुक्षेत्र। विद्याभारती हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2025 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अनूठी पहल की है। 1 दिसंबर को गीता जयंती के पावन पर्व पर प्रदेशभर में विद्याभारती के विद्यार्थी, आचार्य एवं उनके परिवार अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीपक जलाकर धर्मनगरी की आध्यात्मिक ज्योति को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे।
विज्ञापन

विद्याभारती के 65 विद्यालयों में पढ़ने वाले 26,082 विद्यार्थी व 1,287 आचार्य मिलकर 1,36,845 दीपक अपने घरों में जलाएंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के नौ विद्यालयों के विद्यार्थी ब्रह्मसरोवर के तट पर सन्निहित सरोवर में 9,900 दीपक प्रज्वलित करेंगे। इस प्रकार 1 दिसंबर को प्रदेश में कुल 1,46,745 दीपकों की आध्यात्मिक रोशनी बिखरेगी।
विज्ञापन


हिंदू शिक्षा समिति महासचिव संपूर्ण सिंह के मुताबिक विद्याभारती के विद्यालयों में किताबी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है। गीता जयंती के माध्यम से नई पीढ़ी को श्रीमद्भागवत गीता के शाश्वत ज्ञान से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान स्वच्छता का भी संदेश
15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट ब्रह्मसरोवर परिसर में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाएंगे। देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों-श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed