{"_id":"57698f484f1c1bcb63b482f8","slug":"om-yoga-day-was-coined-after-the-tone-rugs-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर आसनों के बाद गूंजा ओम का स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर आसनों के बाद गूंजा ओम का स्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
योग करती महिलाएं, कुरुक्षेत्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में 1500 लोगों ने एक साथ योग किया। इस दौरान विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गईं।
विज्ञापन
योग दिवस पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से सेक्टर-10 स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का आना शुरू हो गया था। इसी वक्त राज्यमंत्री कृष्णदेव कंबोज भी पहुंच गए। उन्होंने योग की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बात की और व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके बाद अन्य अधिकारी और नेता भी पहुुंच गए। कंबोज ने सुबह 6 बजे मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग को घर-घर तक पहुंचाने का काम रही है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसलिए सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मनुष्य को अपने आप से जानने का प्रयास करना है। इसके लिए योग की एक माध्यम है। योग परमात्मा से मिलने का एक साधन है। डीसी राजनारायण कौशिक ने कहा कि जिला प्रशासन, आयुष विभाग व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज सभी के जीवन में योग का बहुत महत्व है। कार्यक्रम के शुरू होने के बाद भारत स्वाभिमान संस्था के जिला प्रभारी कुलवंत ने प्राणायाम के महत्व और लाभ की जानकारी दी। उधर, कार्यक्रम के बीच में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंता राम, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, भाजपा नेता धर्मबीर डागर, पतंजलि योग समिति से पाला राम, बलविंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, डॉ. निरुपमा भट्टी, एसपी सिमरदीप सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडु, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान, डीएसओ वीरेंद्र सिंह, डीईओ परमजीत शर्मा, डीपीआरओ सुनील कुमार, एपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान आदि मौजूद रहे।
गूंज उठा ओम का उच्चारण
योग का क्रियात्मक प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न होते ही स्टेडियम का माहौल ओम के उच्चारण से गूंज उठा। यहां पर पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी पाला राम ने सभी को योग करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बलविंद्र सिंह ने कहा कि मानव कल्याण के लिए आज हर मनुष्य को अपने जीवन में योग को धारण करना जरूरी है। व्यस्त जीवन में आज हर व्यक्ति को तनाव मुक्त और मानसिक शांति के लिए रोजाना योग को अपनाना होगा।
इन आसनों का किया अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कामन प्रोटोकाल के अनुसार पहले प्रार्थना करवाई गई। इसके बाद शिथिलकरणीय अभ्यास, योगासन, खड़े होकर किए जाने वाले योगासन, बैठकर किए जाने वाले भद्रासन, शशांकासन, वक्रासन, पेट के बल लेट कर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, सलभासन, मक्रासन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतूबंधासन, पवन मुक्तासन का अभ्यास करवाया। इसके अलावा कपालभांति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प वाचन व अंत में शांति पाठ का अभ्यास करवाया।