फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials launched cleanliness drive in their offices

Kurukshetra News: अधिकारियों ने अपने कार्यालयों में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 31 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Aug 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Officials launched cleanliness drive in their offices
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए 11 सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसलिए स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभियान के लिए एक-एक दिन अहम रहेगा। इस जिले में हर दिन स्वच्छता पर फोकस रखकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को ये निर्देश देते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान कचरे की फोटो लेकर अधिकारी पोर्टल को अपडेट कर रहे है। इस फोटो के आधार पर नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी संबंधित बिंदू पर सफाई करवाने के बाद पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे ताकि स्वच्छता का मूल्यांकन कर सके। इसके साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले अधिकारी भी संबंधित बिंदू पर स्वच्छता पर फोकस रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उस स्थल को स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालय की स्वच्छता पर फोकस रखकर कार्य कर रहे हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र को भी साफ व सुंदर बनाएंगे। इस स्वच्छता अभियान के तहत सभी वार्डों में पार्षदों व जन प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। इस जिले में थानेसर नगर परिषद के अलावा पिहोवा, लाडवा, शाहबाद व इस्माईलाबाद के वार्डों में पार्षद अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed