{"_id":"fa556d3209b2b41be07f18ff0400dd08","slug":"officer-alert-to-get-information-about-emergency-landing-of-haryana-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपात लैंडिंग को लेकर दौड़ा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की आपात लैंडिंग को लेकर दौड़ा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की वीरवार को कुरुक्षेत्र में आपात लैंडिंग की खबर मिलते ही सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी दौड़ पड़े।
आनन-फानन में उपायुक्त, एसपी समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन पहुंच गए और हेलॉकॉप्टर की पार्किंग की व्यवस्था कराई। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद संदेश आया कि लैंडिंग नहीं होगी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मौसम वीरवार को खराब था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुबह चंडीगढ़ से करनाल हेलीकॉप्टर से जाना था। मौसम बेहद खराब होने की वजह से संदेश आया कि सीएम मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग कुरुक्षेत्र में करानी पड़ेगी।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने आपात लेंडिंग की व्यवस्था पुलिस लाइन में कराई। पुलिस की टीमों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही स्निफर डॉग भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान डीसी सीजी रजीनिकांतन, एसपी सिमरदीप सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडू आदि अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों काफिले करनाल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान करनाल से सीएम का काफिला भी कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुका था। मौसम साफ होने पर सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कैंसिल कर दी गई।