फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Oath of unity administered to school children, Kurukshetra

स्कूली बच्चों को दिलाई एकता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Oath of unity administered to school children, Kurukshetra
संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के खेलकूद में भाग लेते पुलिस अधिकारी व विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। थाना लाडवा परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में कहा कि लोग उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें लौह पुरूष के नाम से पुकारते थे। उन्होंने पूरे देश में 565 रियासतों का विलय कर देश की एकता और अखंडता को एक नया आयाम दिया था। उनकी जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनके चित्र पर श्रद्धासुमन चढ़ाकर उन्हें नमन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, श्रीमती ठाकुर देवी कन्या हाई स्कूल तथा संत निश्चल सिंह स्कूल के बच्चों, स्टाफ़ सदस्यों को देश की एकता और अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा से अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए शपथ दिलाई गई और बच्चों ने रन फॉर यूनिटी के लिए शहर की सड़कों पर दौड़ लगाई। इस मौके पर मुंशी प्रवेश कुमार, पीएसआई विनय कुमार,एएसआई सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed