फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NSS increases the spirit of national service among volunteers: Mohini

एनएसएस से स्वयंसेवकों में बढ़ती है राष्ट्र सेवा की भावना : मोहिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
NSS increases the spirit of national service among volunteers: Mohini
इस्माईलाबाद। एमपीएम एसडी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का पहला दिन गांव नैसी में आयोजित किया गया। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह ने पौधरोपण कर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी अपना पूरा योगदान करती हैं। स्वयंसेवक नंदिनी ने सड़क सुरक्षा पर नियमों के बारे में बताया कि वाहन चलते समय हमें आपस में बात नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी रजनी गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेविका पलक ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद डॉ. कनिका ने नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इसलिए हम सबको मिल कर समाज को नशे से बचाना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में राष्ट्र सेवा की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed