फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI brutally murdered by attacking with sharp weapon

Kurukshetra News: एनआरआई की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
NRI brutally murdered by attacking with sharp weapon
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। आदर्श कॉलोनी में सोमवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने 13 बार तेजधार हथियार से हमला कर एक एनआरआई की निर्मम हत्या कर दी। बदमाश घर से पांच हजार यूरो, सोने की चेन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उठा ले गए। जाते-जाते बदमाश उसकी पत्नी को बोले इसका काम कर दिया, यह कहकर फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त मस्तान सिंह 40 निवासी आदर्श कॉलोनी संधू फार्म मोरथली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भतीजा मस्तान सिंह करीब 20 साल से जर्मनी में रह रहा था। यहां घर पर उसकी पत्नी अंजलि, माता जोगिंद्र कौर और सेना से सेवानिवृत्त पिता अवतार सिंह रहते हैं। उसके पिता का पिहोवा के निजी अस्पताल से दिमागी परेशानी का उपचार चल रहा है। उन्हीं के इलाज के लिए मस्तान सिंह 27 सितंबर को जर्मनी से घर आया था। उसी दिन उसने अपने पिता को इलाज के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया था। तीन दिन से मस्तान सिंह और उसकी माता चंडीगढ़ अस्पताल में ही रुके हुए थे। सोमवार को वह दोनों वापस घर आ गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी भाभी जोगिंद्र कौर ने उनको कॉल करके सूचना दी कि उनके घर में कई लोग घुस आए और उसके बेटे मस्तान सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां मस्तान सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसकी भाभी ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे उसकी पुत्रवधू अंजलि घिसरते हुए उसके कमरे तक आई थी, क्योंकि उसके हाथ-पांच चुनरी से बंधे हुए थे। पुत्रवधू ने उसे बताया कि कुछ देर पहले आठ-नौ बदमाश हथियार से लैस होकर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। उन्होंने तेजधार हथियार से उसके पति पर कई बार हमला करके उसकी हत्या कर दी। जाते हुए आरोपी उसे कह गए कि इसका काम कर दिया है। सूचना पाकर पुलिस ने रात को घटनास्थल का जायजा लिया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस ने जोगिंद्र कौर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह माह पहले हुई थी शादी
कुलदीप सिंह ने बताया कि मस्तान सिंह का छोटा भाई निशान सिंह अमेरिका में रहता है। छह महीने पहले तीन मार्च को मस्तान सिंह की शादी अंजलि निवासी बाखली प्लाट नंबर तीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मस्तान सिंह वापस जर्मनी चला गया था। अब मस्तान सिंह को उसके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिली थी। पिता के इलाज के लिए ही मस्तान सिंह घर वापस आया था।


रात 10 से एक बजे के बीच में हुई मौत
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि मस्तान सिंह के सिर, गर्दन व चेहरे पर तेजधार हथियार से 13 बार, वार किए गए। उसके शरीर पर कुल 14 चोट के निशान थे। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि मस्तान सिंह की मौत रात आठ से 10 बजे के बीच में हुई है। तेजधार हथियार कोई चाकू हो सकता है।




पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
थाना सदर पिहोवा के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed