फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you can apply till 20th for admission in UG and PG programs of KU

Kurukshetra News: कुवि के यूजी और पीजी प्रोग्राम में दाखिला के लिए अब 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply till 20th for admission in UG and PG programs of KU
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की बढ़ती रूचि को देखते हुए यूटीडी के यूजी और पीजी कार्यक्रमों (प्रवेश आधारित) में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले तिथि को 15 जून से 17 जून तक बढ़ाया गया था। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दाखिले के इच्छुक आवेदक अब यूटीडी के यूजी और पीजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए बिना विलंब शुल्क के 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया 24 मई से जारी है। यूजी एवं इंटीग्रेटेड प्रोग्राम बीबीए आनर्स, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बीएफए, बीएएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में आवेदक 20 जून रात्रि 23.55 बजे तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन





पीजी प्रोग्राम में भी 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन
पीजी प्रोग्राम में आवेदक एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी प्रोफेशनल, एमएफए, एलएलएम, एमफार्मेसी व एमसीए प्रोग्राम्स में 20 जून रात्रि 23.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed