{"_id":"615dfb578ebc3eb5c8576050","slug":"now-you-can-apply-online-in-government-industrial-training-institutes-till-october-7-kurukshetra-news-knl856839172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब 7 अक्तूबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब 7 अक्तूबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 अक्तूबर को पहली ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि हरियाणा के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए अब सात अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट आईटीआई हरियाणा एडमिशन.एनआईसी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 11 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चारों काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संस्थान में 6 व्यवसायों में दाखिले किए जाएंगे, जिसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, सेविंग टेक्नोलॉजी (कटाई व सिलाई) व्यवसाय, एसओटी इम्ब्रायडरी (कढ़ाई) व्यवसाय, कोपा (कंप्यूटर) व्यवसाय, कोस्मेटोलॉजी (हेयर व स्किन केयर) कोर्स शामिल हैं। दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची एवं दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थानवर सीटों बारे सूचना विभागीय वेबसाइट आईटीआई हरियाणा एडमिशन.एनआईसी.इन पर उपलब्ध है।
प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवास से संबंधित मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन प्रतियां दाखिला फॉर्म के साथ ही अपलोड करनी होंगी। दाखिले के इच्छुक प्रार्थी के पास अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है तथा ऐसे प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना बारे प्रार्थी दूरभाष नंबर 01744-278801 और कंप्यूटर अनुदेशक के मोबाइल नंबर 90344-20010 पर संपर्क कर सकते हैं।