{"_id":"6a04f09954efd942fe015bb4","slug":"now-the-way-to-national-highway-44-from-the-city-will-be-easy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154832-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब शहर से नेशनल हाईवे 44 के लिए राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब शहर से नेशनल हाईवे 44 के लिए राह होगी आसान
Thu, 14 May 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 14 May 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक कॉलेज चौक से लोटस ग्रीन सिटी के सामने वाली सड़क का पलवल तक निर्माण होगा, जिस पर ढाई करोड़ का बजट खर्च होगा। अप्रैल माह में शिलान्यास करने के उपरांत अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण में स्पीड ब्रेकर, कर्व स्टोन, पेंट, कैट आई और थर्मो प्लास्टिक पेंट आदि का उपयोग किया जाएगा। इससे सड़क निर्माण होने से राहगीरों की राह आसान होगी।
यह सड़क नेशनल हाईवे 44 को शहर व ब्रह्मसरोवर से जोड़ती है। इसी सड़क से हर रोज दिन-रात हजारों वाहन गुजरते हैं। यहां तक कि शहर में भारी वाहनों पर दिन के समय प्रतिबंद होने के चलते यहीं से ही वाहनों को डायवर्ट किया जाता है। यहीं नहीं इसी सड़क पर सेक्टर आठ, लोटस सिटी, पलवल, सेक्टर 30 व पंकज कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्र भी पड़ते हैं तो कईं शिक्षण संस्थन भी इसी क्षेत्र में हैं। ऐसे में इस सड़क से आवाजाही लगातार रहती है। इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। फिलहाल सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जेसीबी उतारी गई है। संवाद