फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the way for travelers to visit Maa Vaishno Devi will be easy

Kurukshetra News: अब मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए यात्रियों की राह होगी आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now the way for travelers to visit Maa Vaishno Devi will be easy
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन।संवाद
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से तीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा के बीच यात्रियों को राहत देने का काम करेंगी। इससे श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। अब मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से कटरा के लिए सफर तय कर पाएंगे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के चलते, रेलवे विभाग ने अहम कदम उठाया है। नई दिल्ली से चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव धर्मनगरी के स्टेशन पर भी होगा, इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। कटरा तक जाने वाली यह विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढ़ढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा व ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा होने के कारण विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे दिल्ली से कटरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में ठहराव (अप-डाउन)
ट्रेन नंबर- आगमन--प्रस्थान
04087---01:50----01:52---(14 से 16 अगस्त)
04088---06:10---06:12---(15से 17 अगस्त)
04081--00:18---00:20--(15 अगस्त)
04082--06:20---06:22--(16 अगस्त)
04085--01:50---01:52-(17 अगस्त)
07086--03:30--03:32--(18 अगस्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed