फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the dream of building a house in Sector 28 of Dharmanagari will also be fulfilled, HSVP will cut the plot

Kurukshetra News: धर्मनगरी के सेक्टर 28 में भी अब आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, एचएसवीपी काटेगा प्लाॅट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Now the dream of building a house in Sector 28 of Dharmanagari will also be fulfilled, HSVP will cut the plot
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 28 को विकसित करने के लिए  की जा रही तैयारी।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में अब सेक्टर 28 में भी लोगों का आशियाना बनाने का सपना जल्द पूरा होगा। सेक्टर आठ के समक्ष उमरी रोड पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी द्वारा यह सेक्टर विकसित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यहीं नहीं सेक्टर 30 में भी वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर भी प्लाॅट काटे जाएंगे, जिसके लिए भी पिछले कई दिनों से कार्य जोरों पर है। एचएसवीपी के इस कदम से लोगों में भी खुशी दिखाई दे रही है। इन सेक्टरों के आसपास कॉलोनी के लोगों की भी बांछे खिल गई है। जैसे ही विभाग ने सेक्टर विकसित किए जाने का कार्य शुरू किया है, तभी से ही इन कॉलोनियों में भी जमीन के रेट में ईजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

पिपली से थर्ड गेट व 100 फुटा रोड के बाद नेशनल हाईवे से शहर को उमरी रोड ही मुख्य तौर पर जोड़ता है। उमरी चौक के साथ ही सेक्टर 30 है तो इसी रोड पर एक ओर सेक्टर आठ स्थित है। इस के समक्ष अनेकों वर्षों से करीब 15 एकड़ जमीन सेक्टर 28 के तौर पर एचएसवीपी की खाली पड़ी थी। हालांकि कई वर्षों पहले इसी एरिया में पॉवर ग्रिड कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया था। अब इसी खाली जमीन पर विभाग ने प्लाट काटे जाने की तैयारी की है। अभी जमीन से घास की सफाई की जाने लगी है और जल्द यहां सड़कें बनाई जानी भी शुरू होंगी।
विज्ञापन



पार्क व मार्केट भी होगी
प्राथमिक तौर पर विभाग द्वारा तैयार किए गए ले आउट के मुताबिक इस एरिया में जहां पार्क भी बनाया जाएगा वहीं मार्केट भी होगी। इसी जमीन पर उमरी रोड से गांव पलवल को जोड़ने वाली सड़क के साथ पॉवर हाउस भी बनाए जाने की योजना है, जिसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में यह सेक्टर विकसित होने से आसपास के लोगों को भी बड़ा फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब शहर में होंगे 11 सेक्टर
बता दें कि अब शहर में 28 सेक्टर भी विकसित होे जाने पर सेक्टरों की संख्या 11 तक पहुंच जाएगी। अभी तक सेक्टर दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 10, 13, 17 व 30 ही विकसित किए जा सके हैं। वहीं पिहोवा व शाहाबाद में भी एक-एक सेक्टर है। उधर सेक्टर 30 में भी कई एकड़ जमीन वर्षों से खाली पड़ी है, इस पर भी प्लाट काटे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


सेक्टर एरिया को विकसित कर रहा विभाग : अनूप
एचएसवीपी के अधिकारी अनूप कुमार का कहना है कि विभाग जहां अब विभिन्न सेक्टर के एरिया को विकसित कर रहा है वहीं पहले से विकसित सेक्टरों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर गंभीर है। जहां नए प्लाॅट काटे जाएंगे, वहां लोगों को अपना घर बनाने के लिए जल्द सुविधा मिल पाएगी।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 28 को विकसित करने के लिए  की जा रही तैयारी।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 28 को विकसित करने के लिए  की जा रही तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed