फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now start zoo again in pipli

अब दर्शकों के लिए दहाडे़ंगे वनराज

Thu, 14 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 14 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
now start zoo again in pipli
चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala
शहरवासियों के लिए खुशखबरी है कि पिछले दो वर्षों से बंद जू बुधवार से फिर शुरू हो गया। जीर्णोद्धार और नए जानवरों के साथ जिले के लोगों को लुभाने के लिए तैयार जू का उद्घाटन वन मंत्री राव नरबीर ने किया। गुजरात के गिरी वनोद्यान से लाए गए शेर के जोड़े के अलावा, गुजरात के घड़ियाल और हिमाचल के लैपर्ड बच्चों सहित अन्य दर्शकों को रिझाएंगे। जू में कुल 14 प्रजातियों के 78 पशु-पक्षी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

लंबे समय से सीएम के इंतजार में बंद जू को वन मंत्री राव नरबीर ने बुधवार को आम लोगों के लिए खोल दिया। दोपहर करीब 12 बजे वन मंत्री राव नरबीर सिंह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, विधायक विपुल गोयल,  विधायक तेजपाल तंवर ने विधिवत रुप से पिपली चिड़ियाघर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री ने संगठित महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पाद के लिए बनाए गए बिक्री केंद्र और सूचना केंद्र का भी शुभारंभ किया। उन्होंने जू में रखे गए पशु-पक्षियों को देखा और उनके बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद सभी ने जू परिसर में पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन


दो करोड़ में संवरा जू 
जू को दो वर्ष पहले जीर्णोद्धार के लिए बंद किया गया था। इसके बाद यहां हुए काम में राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यहां पहले मौजूद शेर की मौत होने के बाद गुजरात से शेर का जोड़ा लाया गया। जबकि जयपुर से घड़ियाल लाए गए हैं। वहीं हिमाचल से लैपर्ड लाए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार जू में हिप्पोपोटेमस भी लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं देश के जू में नहीं जाता
उद्घाटन के बाद वनमंत्री ने कहा कि वे अब तक देश के किसी जू में नहीं गए थे। लेकिन विदेशों में जू जाकर देखा। वहां जानवरों के अलावा दर्शकों के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि हम भी कोशिश करेंगे कि हरियाणा के सभी चिड़िया घरों में विदेशों की तर्ज पर सुविधाएं मिले। जू में नई तकनीक का प्रयोग भी करने की बात वन मंत्री ने कही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र कम हैं इसके बावजूद प्रदेश वाईल्ड लाइफ में देश में अग्रणी हैं। प्रदेश का वातावरण और माहौल जीव-जंतुओं के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने वन विभाग की अधिकारी आईएफएस अधिकारी डॉ. अमरिंदर कौर को निर्देश दिए की पिपली चिड़ियाघर के साथ-साथ प्रदेश के सभी चिडिय़ाघरों में विदेशी जू की तर्ज पर पर्यटकों और वन्य जीव-जंतुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक नई शुरुआत की हैं। इससे कुरुक्षेत्र पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इस चिडिय़ाघर को निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

पर्यटकों के लिए खाने-पीने की भी होगी सुविधा
वन मंत्री ने कहा कि इस चिडिय़ाघर में पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया बनाया जाएगा। अन्य व्यंजनों को परोसने और  बैठने की व्यवस्था करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।


शिकार करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 
पत्रकारों से चर्चा के दौरान वन मंत्री ने कहा कि यमुनानगर के कलेसर जंगलों में शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नील गाय का नाम परिवर्तन कर रोज करने पर विचार किया जा रहा है। वन अधिकारियों के नीली बत्ती लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वन अधिकारी ही नहीं अन्य कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के नीली बती लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली चिड़ियाघर के नवीनीकरण पर राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की है। इससे कुरुक्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। उन्होंने चिड़ियाघर में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया और बैठने की व्यवस्था करवाए जाने की मांग वन मंत्री के समक्ष रखी। इस मौके पर खासी तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed