{"_id":"5f6cee2e8ebc3e3b6829f115","slug":"now-patients-will-be-operated-in-state-of-the-art-modular-operation-theater-in-government-hospital-kurukshetra-news-knl45314027","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी अस्पताल में भी अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में होंगे मरीजों के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी अस्पताल में भी अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में होंगे मरीजों के ऑपरेशन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का उद्धाटन करते वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र
- फोटो : Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कोविड-19 और एचआईवी से संक्रमित गर्भवतियों की अब सरकारी अस्पताल में ही डिलीवरी कराई जाएगी। साथ ही सामन्य मरीजों को भी निजी अस्पताल में अपनी जेब ढीली कराने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि अस्पताल की अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में ही ऑर्थो, गायनी, नेत्र और सामन्य ऑपरेशन किये जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने वीरवार को ऑर्थो एवं गायनी की 2 मॉड्यूलर ओटी सहित नेत्र और सामान्य सर्जरी की ओटी का उद्घाटन किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैली ने बताया कि अस्पताल में अब ऑर्थो एवं गायनी के दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार किए हैं, जबकि आई ओटी, सर्जरी ओटी और सेप्टिक ओटी अलग से हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लेस इन ओटी में सर्जरी की सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि दो बार कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के पश्चात ओटी, एसएनसीयू और गायनी से 70 स्वैब कल्चर लेकर जांच के लिए सिविल अस्पताल अंबाला भेजे गए थे, जहां से संक्रमण मुक्त की रिपोर्ट में पुष्टि होने के पश्चात यहां ऑपरेशन करने शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि पूर्व डिप्टी सर्जन डॉ. एनपी सिंह का इन ओटी को तैयार कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ओटी परिसर में मरीजों के लिए करीब 18 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी है। अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी शुरू होने से विशेषज्ञों को ही राहत नहीं मिली, बल्कि अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए बड़ी सुविधा मिली है।
अत्याधुनिक मशीनों से लैस मॉड्यूलर ओटी : डॉ. राजेश
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश घनघस ने कहा कि अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी अत्याधुनिक मशीनों से लैैस है। इससे मरीजों को भी ऑपरेशन के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और सर्जन को भी ऑपरेशन करते वक्त राहत मिलेगी।
विज्ञापन
माह में होते हैं 250 मरीजों के ऑपरेशन : डॉ. अनिता
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता गोयल ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस अतिरिक्त आई ओटी तैयार की गई है, जो नेत्र रोगियों के ऑपरेशन के लिए सबसे बेहतर है। एलएनजेपी में प्रतिमाह करीब 250 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए जाते हैं। उनके लिए भी काफी सुविधाजनक साबित होगी यह ओटी।
ऑपरेशन करने के लिए बेहतर सुविधा मिली : डॉ. मेजपाल
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेजपाल ने कहा कि ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सकों को बेहतर सुविधा मिली है। इससे मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। नई ओटी में मरीजों को एसी और शौचालय सहित सभी तरह की सुविधा मुुहैया कराई जाएगी, जो पहले ऑपरेशन थिएटर में नहीं थी।

लएनजेपी अस्पताल में बना गई अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का दृश्य।- फोटो : Kurukshetra