फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now, on the lines of Brahmasarovar, evening aarti will also be performed at Jyotisar Tirtha, the place of Geeta teachings.

Kurukshetra News: अब ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर भी होगी सांध्यकालीन आरती

Mon, 17 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now, on the lines of Brahmasarovar, evening aarti will also be performed at Jyotisar Tirtha, the place of Geeta teachings.
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर तीर्थ।
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने 5162 साल पहले जहां गीता का उपदेश दिया था अब उसी तीर्थ पर हर रोज सांध्यकालीन आरती होगी। पवित्र ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर इस सांध्यकालीन आरती के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारी कर ली है। वेदपाठी पूरी विधि विधान से यह आरती करेंगे और वहीं तीर्थ पर आने वाले वीआईपी से लेकर आम श्रद्धालु इसका हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

आरती के लिए तीर्थ पर प्रवेश करते ही बाईं ओर श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के समक्ष आरती स्थल बनाया गया है। आरती कब से शुरू होगी, इस पर चर्चा की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि गीता महोत्सव के दौरान ही इसे शुरू किया जा सकेगा। आरती शुरू होने से न केवल तीर्थ के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा और बढ़ेगी बल्कि आम लोग भी तीर्थ से जुड़ेंगे। यहां आरती किए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है।
विज्ञापन

कर ली गई पूरी तैयारी : अशोक
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा का कहना है कि ज्योतिसर तीर्थ पर सांध्यकालीन आरती की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर लगातार जारी रखी जाएगी। आरती स्थल का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर तीर्थ।

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर तीर्थ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed