{"_id":"64726853ef4ac1fb5a07a2b7","slug":"now-molestation-with-teacher-in-ayurvedic-college-police-engaged-in-investigation-kurukshetra-news-c-18-1-134320-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षिका से छेड़खानी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षिका से छेड़खानी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया और पुलिस आरोपी शिक्षक तक भी नहीं पहुंच पाई कि अब श्रीकृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदिक कॉलेज की एक शिक्षिका से भी छेड़खानी का मामला उजागर हुआ है।
शिक्षिका ने अपने ही विभाग के शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आरोपी को महिला से जितनी दूरी पर रहना चाहिए उसने इस मर्यादा को तोड़ा है। इससे उसे असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। आरोपी पहले कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। इस संबंध में उसने कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दी थी, मगर सुनवाई नहीं हुए। वहीं महिला थाना कार्यकारी प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। तथ्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, केयू में छात्रा से छेड़खानी मामले का आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी सहायक प्रोफेसर की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई : प्रिंसिपल
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र खुराना का कहना है कि करीब एक साल पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचा था, जिसकी जांच महिला व अनुशासन कमेटी द्वारा कराई गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा गया था और विश्वविद्यालय ने भी एक कमेटी द्वारा मामले की जांच कराई थी। अब पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं पहुंची है। जांच में कोई तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।