फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now med day meal would prepair in schools

अब स्कूलों में ही बनाना होगा मिड-डे-मील

Mon, 28 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 28 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अब स्कूल मुखियाओं की निगरानी में गर्म व ताजा खाना मिलेगा। मिड-डे-मील योजना के तहत दिए जाने वाले इस खाने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं को अपने-अपने स्कूल में गैस सिलेंडर से लेकर चूल्हे की भी व्यवस्था करनी होगी। बच्चों को उक्त योजना के तहत ताजा व पौष्टिक भोजन दिए जाने के लिए शिक्षा विभाग बेहद गंभीर है, जिसके चलते ही मौलिक शिक्षा विभाग निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी मौलिक व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर नए दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन


बता दें कि कुरुक्षेत्र, पलवल, गुडग़ांवा व फरीदाबाद जिलों में अभी सरकार की योजना के अनुसार इस्कॉन फूड्स की ओर से इस योजना के तहत भोजन दिया जा रहा है तो अन्य सभी जिलों में स्कूलों में ही भोजन तैयार करवाया जा रहा है। नए निर्देशों के बाद अब उक्त चारों जिला के स्कूल मुखियाओं को भी अपने-अपने स्कूल में गैस सिलेंडर से लेकर चूल्हे का भी प्रबंध किए जाने को कहा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इस्कॉन फूड्स की ओर से दिया जाने वाला खाना ठंडा हो जाता है और स्कूल में पहुंचने पर उसे गर्म किया जा सकेगा जबकि अगले सत्र में मिड-डे-मील नियम 2015 के नियमानुसार इन स्कूलों में भी खाना तैयार किए जाने की यह योजना बताई जा रही है। यह भी विचार किया जा रहा है कि जब तक सभी स्कूलों के मिड-डे-मील को लेकर बजट नहीं भेजा जाता तब तक स्कूल मुखिया स्कूल निधि से खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


सरकार कर रही है विचार : सुमन आर्य
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि विभाग कुरुक्षेत्र सहित अन्य तीन जिलों में भी स्कूलों में ही बना मिड-डे-मील बच्चों को दिए जाने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में निर्देश भी जारी हुए है। सभी स्कूलों में मिड-डे-मील ताजा व पौष्टिक दिया जाए, इसको लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed