फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now electricity bills can be paid on CSC and ASK, will not have to pay extra fee

सुविधा: अब सीएससी और एएसके पर भरे जा सकेंगे बिजली के बिल, नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भारत भूषण शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
भारत भूषण शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
सार

बिल भुगतान करने के बाद उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क व टैक्स नहीं देना पड़ेगा। बिल भरने का अतिरिक्त शुल्क पांच रुपये और जीएसटी निगम स्वयं वहन करेगा।

विज्ञापन
Now electricity bills can be paid on CSC and ASK, will not have to pay extra fee
प्रतीकात्मक तस्वीर ( बिजली का बिल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब बिजली का बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी और कार्यालय आने-जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बिल भरने के लिए लगने वाली लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए निगम ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था कर दी है। अब उपभोक्ता अपने आसपास स्थापित अटल सेवा केंद्र (एएसके) और सर्व सेवा केंद्र (सीएससी) में ही अपना बिल संबंधी भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बिल भुगतान करने के बाद उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क व टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उन्हें केवल अपने बिल की राशि का ही भुगतान करना है। बिल भरने का अतिरिक्त शुल्क पांच रुपये और जीएसटी निगम स्वयं वहन करेगा। कुरुक्षेत्र जिले में तीन लाख से ज्यादा बिजली मीटर है।
विज्ञापन


इनमें करीब दो लाख घरेलू तथा 50 हजार ट्यूबवेल मीटर कनेक्शन है। निगम के पास सबसे ज्यादा करीब एक लाख ग्रामीण उपभोक्ता है, जिनमें अधिकतर उपभोक्ता बिल भरने के लिए बिजली कार्यालय आते हैं। इन ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए ही निगम ने सीएससी व एएसके के जरिए उनके बिल भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः प्रदूषण की मार: धूप खिलने के बाद भी नुकसानदायक स्तर पर बना है प्रदूषण का स्तर


हालांकि बिल भरने की ऑनलाइन सुविधा भी उपभोक्ताओं के पास है, मगर अधिकतर उपभोक्ता बिजली कार्यालय जाकर बिल भरते है। निगम का यह फैसला ऐसे उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद होगा। हालांकि निगम की ओर बिल भरने की जो सुविधाएं पहले मुहैया कराई जा रही थी, वह सुविधाएं जारी रहेगी। कुरुक्षेत्र जिले में कुल 1244 सीएससी सेंटर पंजीकृत है, जिसमें 950 सीएससी गांव तथा शहर में चल रहे हैं। वहीं कई बड़े गांव में दो सीएससी भी स्थापित है। अब ग्रामीण अपने गांव मेें ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकेंगे।

डाकघर के लिए योजना प्रस्तावित: कर्ण सिंह भोरिया
बिजली निगम के वरिष्ठ अभियंता (एसई) कर्ण सिंह भोरिया ने बताया कि निगम की ओर से सीएससी व एएसके को टेंडर जारी किया गया है। बिल भरने का अतिरिक्त शुल्क व जीएसटी निगम स्वयं वहन करेगा। ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए निगम ने यह फैसला लिया है। हालांकि निगम की ओर से बिल भरने संबंधी सभी सुविधाएं भी जारी रहेगी। हाल ही में डाकघर के माध्यम से भी बिल भरने की योजना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed