फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now digital voter card can be downloaded sitting at home

Kurukshetra News: अब घर बैठे ही डाउनलोड किया जा सकता है डिजिटल वोटर कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Now digital voter card can be downloaded sitting at home
कुरुक्षेत्र। चुनाव तहसीलदार सरला।
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से डिजिटल पहल की गई है। इनमें सबसे प्रमुख है ई-एपिक यानि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल तरीके से प्राप्त करना। अब मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त जानकारी चुनाव तहसीलदार सरला ने दी। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल वोटर कार्ड मतदान करने के लिए पूरी तरह से मान्य है।डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। यह ई-एपिक ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के इस पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed